Home देश विधानसभा मार्च में देवेंद्रनाथ पर लाठीचार्ज का आरोप, बचाने पहुंचे शिवम भी...

विधानसभा मार्च में देवेंद्रनाथ पर लाठीचार्ज का आरोप, बचाने पहुंचे शिवम भी घायल

0

रांची, 12 अगस्त : विधानसभा घेराव के दौरान रात में पुलिस की ओर से छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो पर लाठीचार्ज किए जाने का आरोप लगाया गया है। उनके साथ मौजूद शिवम ने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान देवेंद्रनाथ महतो पर गंभीर हमला किया गया। उन्होंने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वे देवेंद्रनाथ महतो को बचाने के लिए आगे आए और उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने का प्रयास किया।

शिवम के अनुसार, देवेंद्रनाथ महतो को बचाने के दौरान उन्हें भी पुलिस के लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि पुलिस की लाठियां झेलते हुए उन्होंने देवेंद्रनाथ महतो को बचाया। इस दौरान उन्हें भी चोटें आईं और उनकी स्थिति बिगड़ गई। फिलहाल उनका इलाज रांची सदर अस्पताल में चल रहा है। उनके मुताबिक, चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं सहित विभिन्न मांगों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विराेध में प्रदर्शन, ईडी कार्रवाई की निंदा

Exit mobile version