Home देश श्रावणी मेला में पट खुलते ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड रहे...

श्रावणी मेला में पट खुलते ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड रहे श्रद्धालु

0

देवघर, 12 अगस्त : श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुुुुओं की भारी भीड उमड रही है। श्रावणी मेला के 14वें दिन बुधवार को बाबा बैैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए तडके सुबह से ही आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रातः 4:07 बजे जैसे ही बाबा मंदिर के गर्भगृह का पट खुला, कांवरियों और शिवभक्तों ने कतारबद्ध होकर सुलभ तरीके से बाबा पर जलार्पण शुरू किया।

पट खुलते ही पूरा मेला क्षेत्र और रूट लाइन ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठी। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर बाबा धाम पहुंचे हजारों कांवरिया पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बाबा का जयघोष करते हुए मंदिर की ओर बढ़ते रहे।

श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन की ओर से की गई चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच कांवरिया अनुशासित तरीके से कतार में आगे बढ़ रहे हैं। अहले सुबह से ही बीएड कॉलेज से कांवरियों की लंबी कतार लगी रही, जो निर्धारित रूट लाइन के माध्यम से बाबा मंदिर की ओर बढ़ती रही।

रूट लाइन में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के साथ पेयजल, स्वास्थ्य और स्वच्छता की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मी एवं प्रशासनिक अधिकारी कांवरियों की सुविधा और व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

बुधवार को पिछले दिनों की तुलना में कांवरियों की भीड़ में कुछ कमी देखने को मिली। सुबह की तेज धूप के कारण कांवरियों के कदम कुछ धीमे पड़े। हालांकि दोपहर बाद अचानक हुई बारिश से मौसम में थोड़ी शीतलता आई तो कांवरियों में फिर उत्साह नजर आया और कांवरिया पथ पर उनकी रफ्तार बढ़ गई।

लंबी दूरी तय कर बाबा धाम पहुंच रहे कांवरिया थकान दूर करने के लिए विभिन्न कांवरिया सेवा शिविरों का भी सहारा ले रहे हैं। यही वजह है कि दिन के समय शहर के अंदर कांवरियों की मौजूदगी अपेक्षाकृत कम दिखाई देती है, लेकिन शाम होते-होते कांवरिया पथ से लेकर शहर के प्रमुख मार्ग एक बार फिर ‘बोल बम’ के जयघोष से गुलजार हो उठते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

उत्तर प्रदेश के आलू किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार,भंडारण शुल्क में एक रुपये प्रति किलोग्राम की डीबीटी छूट

Exit mobile version