Home क्राइम न्यूज़ टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख गिरफ्तार

टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख गिरफ्तार

0

जम्मू, 13 अगस्त : जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद ‘टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट’ (टाडा) के तहत आरोपित और फरार चल रहे आतंकवादी अल्ताफ हुसैन शेख को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया आतंकी नजीर अहमद शेख का बेटा है और अनंतनाग के मरहामा-बिजबेहारा का रहने वाला है।

वह पहले अंडरग्राउंड हो गया था और फिर कई दशकों तक अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। आरोपित अपने साथियों के साथ मिलकर 2 अप्रैल 1991 को जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुए बम धमाके में शामिल है। इस घटना में पैरामिलिट्री फोर्स के दो जवानों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी और 18 आम नागरिक घायल हुए थे।

जीआरपी पुलिस स्टेशन जम्मू में एफआईआर नंबर 07/1991 (धारा 307, 302, 120(बी) आईपीसी, 3/4 टीएडीए, 4/5 एएसए के तहत) दर्ज की गई थी।

जांच के दौरान एक आरोपित अमान उल्लाह खान को गिरफ्तार किया गया था जबकि तीन अन्य आरोपित भाग निकले थे। उस समय उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। संबंधित अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था।

पिछले दो सालों में जीआरपी जम्मू ने आरोपित अल्ताफ हुसैन शेख को पकड़ने के लिए सघन अभियान चलाया। पुलिस ने उसकी पहचान और पते की बारीकी से जांच करके उसकी पहचान की पुष्टि की और पाया कि वह अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। बिजबेहारा इलाके में एक सफल व्यवसायी के तौर पर स्थापित हो गया था।

पुलिस टीम की लंबी कोशिशें रंग लाईं और बेगुनाह लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए टाडा कोर्ट में पेश किया गया। आगे की कार्रवाई जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

राज्यपाल के स्वागत को तैयार दुमका, स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले फाइनल रिहर्सल

Exit mobile version