Homeदेशझारखंड के नौ पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, आईजी शैलेंद्र सिन्हा...

झारखंड के नौ पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, आईजी शैलेंद्र सिन्हा को विशिष्ट सेवा सम्मान

रांची, 14 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड पुलिस के नौ अफसर-जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें झारखंड के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति पुलिस पदक विशिष्ट सेवा (पीएसएम) के लिए चुना गया है। वहीं 8 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) प्रदान किया गया है। इस वर्ष झारखंड के खाते में कोई वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल ) नहीं आया है।

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को विशिष्ट सेवा पदक

झारखंड पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल (आईजी ) शैलेंद्र कुमार सिन्हा को लंबे समय तक उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक विशिष्ट सेवा विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) से सम्मानित किया गया है। आधिकारिक सूची में झारखंड से पीएसएम पाने वाले एकमात्र पुलिस अधिकारी हैं।

झारखंड पुलिस के आठ पुलिसकर्मियों को उनकी सराहनीय सेवा के लिए एमएसएम पदक के लिए चुना गया है। इनमें कांस्टेबल से लेकर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तक के पुलिसकर्मी शामिल हैं। सम्मान पाने वालों में कांस्टेबल औरंगजेब खान, कांस्टेबल संजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल पूर्ण बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल नंद किशोर महतो, हवलदार योगेंद्र कुमार दास, कांस्टेबल अनिता तिर्की और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार राय शामिल हैं।

खास बात यह है कि सम्मान पाने वालों में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से लेकर जमीनी स्तर पर काम करने वाले कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल तक शामिल हैं। इससे पुलिस सेवा के अलग-अलग स्तरों पर किए गए उल्लेखनीय कार्यों को सम्मान मिला है।

वहीं देशभर स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर कुल 272 वीरता पदक, 83 राष्ट्रपति पुलिस पदक विशिष्ट सेवा और 606 पुलिस पदक सराहनीय सेवा के लिए प्रदान किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments