Home देश वीर सैनिकों के लिए राखी बना रहीं छात्राएं, निर्मित राखियां सेना मुख्यालय...

वीर सैनिकों के लिए राखी बना रहीं छात्राएं, निर्मित राखियां सेना मुख्यालय को भेजी जायेंगी

0

 कार्यशाला में घरेलू वस्तुओं से राखी बनाने का गुर भी सीख रही

वाराणसी, 14 अगस्त : उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी में ग्रामीण अंचल की छात्राएं वीर सैनिकों के लिए पूरे भाव के साथ राखियां बना रही है। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट की पहल पर चौबेपुर कैथी के भंदहा कला ग्राम स्थित आशा पुस्तकालय में शुकवार को आयोजित कार्यशाला में लगभग 60 किशोरियों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षिका मीनाक्षी दुबे ने घरेलू सामग्री से कई प्रकार की राखी बनाने की तकनीक सिखाई। छात्राओं ने इन सामानों से बहुत ही उत्साह से राखी बनाना सीखा। इस अवसर पर ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से बालिकाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है। इस कार्यशाला में तैयार की गयी राखियों को डाक द्वारा सेना मुख्यालय भेज दिया जाएगा, ताकि देश की सीमाओं पर सुरक्षा कर रहे हमारी सेना के जवानों की कलाईयां सुनी न रहे। कार्यशाला के आयोजन में श्वेता सिंह, सरोज सिंह, साधना पाण्डेय, प्रदीप सिंह और सौरभ चन्द्र का विशेष सहयोग रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

सीमा के सजग प्रहरी बीएसएफ के जवान राष्ट्र के गौरव : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Exit mobile version