Home राज्य प्रशांत किशाेर ने पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल के पास हुई फायरिंग पर...

प्रशांत किशाेर ने पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल के पास हुई फायरिंग पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को घेरा

0

पटना, 14 अगस्त : जनसुराज के सूत्रधार एवं विधायक प्रशांत किशाेर ने पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल के पास हुई फायरिंग पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को घेरा । मीडिया से बात करते हुए शुक्रवार काे उन्हाेंने कहा कि जब तक बिहार का नेतृत्व एक अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति के पास रहेगा,तब तक बिहार अपराध मुक्त नहीं हाे सकता।

उन्हाेंने कहा जब सरकार का मुखिया ही अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है सरकार का चरित्र ही अपराध का है तो समाज में अपराध मुक्त समाज की कल्पना करना ही बेईमानी है

बिहार में बढ़ते सूखे नशे पर प्रशांत किशाेर ने कहा यहां जो फर्जी शराबबंदी का कानून है उसकी वजह से सूखा नशा आज है और आगे भी बढ़ेगा। मैंने दो वर्ष पहले ही कहा था उड़ता पंजाब की तरह उड़ता बिहार की बात होगी। यहां पर जाे फर्जी शराब बंदी का कानून और शराब माफिया है वह यहां के भ्रष्ट पुलिस अफसर के कारण हैं। उनकी वजह से घर-घर सूखा नशा बढ़ेगा। इससे समाज का बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है।

प्रशांत किशाेर ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बड़ा बयान देते हुए कहा बेगूसराय में कुशवाहा समाज के लोगों का वोट लेने के चक्कर में वे आज कल सम्राट चौधरी के पक्ष में बोलने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह की गंदी राजनीति को समाज समझता है, अनाप सनाप अनर्गल प्रलाप वो हमेशा से करते रहे हैं। लोग उनको इग्नोर करते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा अगर बोलेंगे तो पूरी कुंडली जनता के सामने रखी जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

सीएम साइंस कॉलेज में शिक्षक संघ का गठन, डॉ. दिनेश बने अध्यक्ष, विश्व दीपक को सचिव की जिम्मेदारी

Exit mobile version