Homeराज्यहत्या में 10.1% और डकैती में 31.32 फीसदी की कमी आयी है,...

हत्या में 10.1% और डकैती में 31.32 फीसदी की कमी आयी है, बिहार DGP का बड़ा दावा

पटना 14 अगस्त: बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर गृह विभाग ने अहम आंकड़े जारी किए हैं। विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में गंभीर आपराधिक घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। हत्या और डकैती जैसे अपराधों पर पुलिस की कार्रवाई का असर दिखाई देने का दावा किया गया है। वहीं, नक्सल विरोधी अभियान में मिली सफलता के बाद बिहार का कोई भी जिला अब उग्रवाद प्रभावित नहीं है।डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि राज्य में हत्या के मामलों में 10.1 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। वहीं, डकैती की घटनाओं में 31.32 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। डीजीपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार चलाए जा रहे अभियान, पुलिस की सक्रियता और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाए गए कदमों से यह बदलाव देखने को मिला है। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस बल की संख्या बढ़ाने पर भी सरकार का विशेष जोर है। गृह विभाग के मुताबिक, पिछले करीब डेढ़ साल में 22 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की बहाली की जा चुकी है। इसके अलावा 26 हजार 574 पुलिस पदों पर बहाली की प्रक्रिया चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments