गयाजी 14 अगस्त, गयाजी जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां डोभी प्रखंड के गढ़ करमौनी गांव में एक कुआं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीण कुआं में उतर कर मोटर को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने चारों शव कुआं से निकाला। बताया जाता है कि सबसे पहले चमारी मांझी ही कुएं में उतरा था। इसके बाद उसका पुत्र दिलचंद मांझी और फिर विकास चौधरी और विजय चौधरी उतरे, घटना के संबंध मे डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कुआं में उतरे चार युवकों की मौत हो गई है। एक युवक पहले कुआं में उतरा था। उसके बाद दूसरा फिर तीसरा और फिर चौथा युवक उतरा। किंतु कोई भी वापस नहीं लौटा। सभी की मौत कुआं से निकल रही जहरीली गैस से दम घुटने के कारण हो गई है।
गयाजी में बड़ा हादसा, कुएं में फंसे युवक को बचाने उतरे 3 लोग.. दम घुटने से 4 की मौत
RELATED ARTICLES







