Homeदेशउपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु दौरे पर जाएंगे

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु दौरे पर जाएंगे

नई दिल्ली, 14 अगस्त : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 16 और 17 अगस्त को तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवरूर और तंजावुर में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक, स्मृति और साहित्यिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि उपराष्ट्रपति 16 अगस्त को चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमआईएसटी) के 22वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह चेन्नई के टी. नगर स्थित वाणी महल में नगालैंड, मणिपुर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल ला. गणेशन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसी दिन वह चेन्नई के डी.जी. वैष्णव कॉलेज सभागार में हिंदू मुन्नानी के संस्थापक दिवंगत के. रामगोपालन के विचारों और लेखों पर आधारित पुस्तक ‘इकोज़ ऑफ़ ए नेशनलिस्ट माइंड’ के विमोचन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति 17 अगस्त को तिरुवरूर में तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह तंजावुर में सास्त्रा डीम्ड यूनिवर्सिटी के रजत एवं रूबी जयंती समापन समारोह में भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments