Home राज्य मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

0
177

पटना, 14 अगस्त : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के पटना स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की।

संसद के मानसून सत्र में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार एक दिन पहले ही पटना पहुंचे है और नीतीश कुमार के पटना लाैटने के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनसे मुलाकात की।

मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद रहे।

नीतीश कुमार के पटना लौटने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का उनके आवास पहुंचकर मुलाकात करना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, दोनों नेताओं की मुलाकात ने बिहार के सियासी गलियारों में एक बार फिर चर्चा को जरूर तेज कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
हॉकी विश्व कप में 51 साल का इंतजार खत्म करने उतरेगा भारत, हरमनप्रीत के सामने नया इतिहास रचने का मौका खेल

हॉकी विश्व कप में 51 साल का इंतजार खत्म करने उतरेगा भारत, हरमनप्रीत के सामने नया इतिहास रचने का मौका