Home देश महाराष्ट्र के नासिक जिले में छह घंटे में दो भूकंप के झटके,...

महाराष्ट्र के नासिक जिले में छह घंटे में दो भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

0

मुंबई, 14 अगस्त : महाराष्ट्र के नासिक नासिक जिले में बीती रात सिर्फ और शुक्रवार सुबह आए भूकंप से नागरिकों में दहशत का माहौल व्याप्त है। इस घटना में कहीं से नुकसान होने की खबर नहीं है। जिला प्रशासन मौके पर सर्वेक्षण का काम कर रहा है और नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है।

नासिक जिले के जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने बताया कि बीती रात १२.०५ मिनट पर सुगराना और कलवण इलाके में हल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसके बाद शुक्रवार को सुबह करीब ५ बजकर ३३ मिनट पर इस क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया। दोनों जगह आए भूकंप की तीव्रता 3.4 रिक्टर स्केल मापी गई है। इस घटना में कहीं भी नुकसान नहीं हुआ है। एक बार फिर भूकंप से हिला है। जिला प्रशासन की टीम मौके पर सर्वे कर रही है , लोगों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

नासिक के भूकंप रिसर्चर डॉ. किरण कुमार जौहर ने कहा कि लोगों को इस बारे में ज़रूरी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। इस बीच, पिछले हफ़्ते शनिवार रात को नासिक जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पिछले कुछ दिनों से बार-बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में डर का माहौल बन गया है। नासिक और गुजरात के इलाके में ज़मीन के नीचे कई हलचलें हो रही हैं, जिसकी वजह से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इसलिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

जनगणना 2027: दूसरे चरण की जनसंख्या गणना के लिए 40 सवालों की सूची जारी

Exit mobile version