Homeक्राइम न्यूज़वाहन जाँच के दौरान कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद,...

वाहन जाँच के दौरान कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

कटिहार, 14 अगस्त : जिले के तेलता थाना क्षेत्र के अंतर्गत चाँदनी चौक के पास पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक कार से कुल 126.375 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। जबकि कार चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह तेलता थानाध्यक्ष को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चाँदनी चौक के रास्ते एक कार के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया।

प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए, तेलता थानाध्यक्ष ने अपने पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचकर चाँदनी चौक के समीप एक विशेष वाहन जाँच अभियान शुरू किया। इस चेकिंग के क्रम में जब एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें छिपाकर रखी गई कुल 126.375 लीटर विदेशी शराब बरामद कर 01 चार पहिया वाहन (कार) भी जब्त की गई।

इस मामले में तेलता थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की जाँच करते हुए तेजी से अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के तस्करों के खिलाफ उनका यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments