Home फ़िल्म इंटरनेशनल मंच पर रानी मुखर्जी का सम्मान, आईएफएफएम में मिला खास अवॉर्ड

इंटरनेशनल मंच पर रानी मुखर्जी का सम्मान, आईएफएफएम में मिला खास अवॉर्ड

0

अभिनेत्री रानी मुखर्जी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और प्रभावशाली अभिनय के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया।

तीन दशक के लंबे अपने शानदार करियर में रानी ने हिंदी सिनेमा में कई यादगार किरदार निभाए हैं और अपनी दमदार अदाकारी के जरिए भारतीय कहानियों को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाया है। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित समारोह में सम्मान प्राप्त करते हुए रानी ने इसे अपने लिए भावुक और खास पल बताया।

रानी ने कहा कि जब उन्होंने एक छोटी लड़की के रूप में भारतीय फिल्म उद्योग में कदम रखा था, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके निभाए किरदार और फिल्में उन्हें सात समंदर पार तक ले जाएंगी। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों से मिले प्यार और सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि सिनेमा में सांस्कृतिक सीमाओं को पार करने की अद्भुत क्षमता है। उनके मुताबिक, दुनियाभर के लोगों का मनोरंजन करना और कहानियों के जरिए अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ना इस पेशे का सबसे बड़ा उपहार है।

अपने करियर में रानी ने ‘ब्लैक’, ‘हम तुम’, ‘युवा’, ‘बंटी और बबली’, ‘नो वन किल्ड जेसिका’, ‘हिचकी’, ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी और ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे” जैसी फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। उनके किरदारों में भावनात्मक गहराई और मजबूत महिला पात्रों की झलक देखने को मिली है। आईएफएफएम का 2026 संस्करण 13 से 23 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। रानी को मिला यह सम्मान न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा की बढ़ती स्वीकार्यता को भी रेखांकित करता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
खेल

एशिया कप से पहले खुद को परख रही दीप्ति बोलीं- द हंड्रेड से तैयारी मजबूत करने का मौका

Exit mobile version