Home राज्य भारतीय स्टेट बैंक ने धूम-धाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

भारतीय स्टेट बैंक ने धूम-धाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

0
पटना 15 अगस्त: भारतीय स्टेट बैंक, स्थानीय प्रधान कार्यालय, पटना परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, पटना मंडल के मुख्य महाप्रबंधक श्री अनुराग जोशी ने वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की उपस्थिति में ध्वजारोहण  किया।
ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया , जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। अपने संबोधन में श्री जोशी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को राष्ट्र के विकास एवं प्रगति के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। श्री  जोशी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर “विकसित भारत 2047 के लिय युवाशक्ति “ मे युवाओ की भूमिका पर जोर दिया और “वंदे मातरम के 150 वर्ष “ पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर सभी को शुभकामनाए दी I उन्होंने स्टाफ सदस्यों द्वारा ग्राहकों एवं समाज की सेवा में दिए जा रहे योगदान की भी सराहना की गई I
ध्वजारोहण समारोह के उपरांत एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्टाफ सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने देशभक्ति गीत, नृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और अधिक जीवंत बना दिया। इस अवसर पर श्री योगेन्द्र शेलके (महाप्रबंधक,दक्षिण बिहार), श्री बिजय कुमार सामल (महाप्रबंधक,उत्तर बिहार) एवं श्री बेणुधर पाढ़ी (महाप्रबंधक,झारखंड) सहित स्थानीय प्रधान कार्यालय के सभी उप महाप्रबंधक, एस बी आई लेडिज़ क्लब के सदस्यगण सहित बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |
समारोह का समापन उप महाप्रबंधक एवं मंडल विकास अधिकारी श्री देवेश मित्तल के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ |

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

वाघा-अटारी बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस पर शांति और भारत-पाक दोस्ती का संदेश

Exit mobile version