Home खेल हॉकी विश्व कप: हरमनप्रीत के दो गोल से भारत ने वेल्स को...

हॉकी विश्व कप: हरमनप्रीत के दो गोल से भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया

0

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड), 15 अगस्त : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में शानदार आगाज करते हुए शनिवार को एम्सटेलवीन स्थित वागेनर स्टेडियम में वेल्स को 3-1 से हरा दिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, जबकि संजय ने एक गोल किया।

भारत ने शुरुआत से ही मुकाबले में दबाव बनाए रखा। टीम के तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए। पहले क्वार्टर में संजय ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत ने अपनी शानदार ड्रैग-फ्लिक से दो और गोल दागे। उनके दोनों गोलों ने भारत की बढ़त को मजबूत किया और टीम ने मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी।

वेल्स के लिए सैम वेल्श ने चौथे क्वार्टर में गोल कर अंतर कम किया, लेकिन भारतीय टीम ने इसके बाद कोई और मौका नहीं दिया और मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया।

यह वेल्स का सिर्फ दूसरा हॉकी विश्व कप है। भारत ने इस जीत के साथ पूल-डी में अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की। भारत का अगला मुकाबला 17 अगस्त को इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला भी वागेनर स्टेडियम में खेला जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

स्वतंत्रता दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में भक्ति, आस्था और राष्ट्रप्रेम का अनूठा संगम

Exit mobile version