Home देश स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाओं पर विदेश मंत्रालय ने देशों को दिया धन्यवाद

स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाओं पर विदेश मंत्रालय ने देशों को दिया धन्यवाद

0

संबंधों को और मजबूत करने की जताई उम्मीद

नई दिल्ली, 15 अगस्त : भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न देशों की ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को आभार व्यक्त किया। मंत्रालय ने कहा कि भारत इन देशों के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विदेश मंत्रालय ने रूस की ओर से दी गई शुभकामनाओं का विशेष रूप से स्वागत किया। रूस के विदेश मंत्रालय ने भारत और रूस के संबंधों को ‘विशेष विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ बताया। भारत ने दोनों देशों के बीच सहयोग को और आगे बढ़ाने की इच्छा जताई।

सोमालिया ने भी भारत सरकार और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। भारत ने इस साझेदारी को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया।

रोमानिया के विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जुलाई में हुई बुखारेस्ट यात्रा को दोनों देशों के संबंधों में एक नया अध्याय बताया। भारत ने आर्थिक समृद्धि, सुरक्षा और नागरिकों के लिए नए अवसरों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

स्लोवेनिया ने भी भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को महत्व देते हुए उन्हें और मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की। वहीं, अल्बानिया ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और कारोबारी सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर जोर दिया।

इसके अलावा, पैराग्वे के विदेश मंत्रालय ने भी भारत के साथ मित्रता, संवाद और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। भारत ने सभी देशों की शुभकामनाओं के लिए आभार जताते हुए संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
विश्व समाचार

कतर का ईरान के तीन पायलटों को हिरासत में लेने के दावे से इनकार

Exit mobile version