Homeविश्व समाचारभारत के थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ आज से पांच दिन...

भारत के थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ आज से पांच दिन के नेपाल दौरे पर

काठमांडू, 16 अगस्त : भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ का पांच दिवसीस नेपाल दौरा आज से शुरू हो रहा है। वह नई दिल्ली से सेना के विशेष विमान से शाम करीब चार बजे राजधानी काठमांडू पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के सत्ता संभालने के बाद नेपाल की उच्चस्तरीय यात्रा पर आने वाले जनरल सेठ भारत के अब तक के सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हैं। उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह तथा नेपाली सेना के प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। शाह के पास रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी है।

30 जून 2026 को भारतीय थल सेना प्रमुख का पद संभालने वाले जनरल सेठ को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल सोमवार को शीतल निवास में आयोजित विशेष समारोह में नेपाली सेना के मानद महारथी (आर्मी चीफ) की उपाधि प्रदान करेंगे। भारत और नेपाल के बीच एक-दूसरे के प्रधान सेनापतियों को ऐसी उपाधि प्रदान करने की परंपरा करीब सात दशक पुरानी है।

नेपाली सेना के मुख्यालय जंगी अड्डा के अनुसार, यह परंपरा वर्ष 1950 से अब तक चली आ रही है। नेपाल के प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल को भी भारतीय सेना के मानद महारथी की उपाधि मिल चुकी है। वर्ष २०२४ में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिग्देल को यह उपाधि प्रदान की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments