Home देश अरुणाचल के दिबांग वैली में लापता हुए सेना के पांच जवानों का...

अरुणाचल के दिबांग वैली में लापता हुए सेना के पांच जवानों का अभी तक नही चला पता, खोज जारी

0

ईटानगर, 16 अगस्त : अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण दिबांग वैली जिले में लापता हुए सेना के पांच जवानों का अभी तक कुछ पता नही लग सका है। उनकी खाेज का काम जारी है। हाल ही में अचानक आयी बाढ़ में सेना के पांच जवान लापता हो गए थे, जिसमें से दो का बचा लिया गया था।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि खोज और बचाव कार्य जारी है, लेकिन अभी तक लापता हुए पांच जवानों की कोई खबर नही मिली है। अधिकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार शाम को हुई, जब दिबांग वैली ज़िले में अचानक आई बाढ़ में सेना के दो शेल्टर (आश्रय स्थल) बह गए थे। मिपी सर्कल से लगभग 25 किलोमीटर दूर पासु पानी में अचानक आई बाढ़ से यह हादसा हुआ था। इसके कारण आसपास के इलाके में पानी भर गया था, जिससे सेना के साथ आम लोगों को भी बहुत परेशानी हुई है।

बाढ़ में पासु पानी आर्मी कैंप में 5वीं ग्रेनेडियर्स के दो शेल्टर बह गए थे। इसमें सेना के सात जवान भी थे, जिसमें से दो को बचा लिया गया था, जबकि पांच अभी भी लापता हैं। इन लापता जवानों की पहचान हवलदार उपेंद्र, कुंदन, विनोद, आदित्य और समुंडा के तौर पर की गई है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और ज़िले प्रशासन के लोग अभी खोज और बचाव अभियान में लगे हुए हैं।

लापता हुए जवानों का पता लगाने के लिए पांचवीं ग्रेनेडियर्स की दो खोज और बचाव टीमें भी तैनात की गई हैं। इस अभियान में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस की 58वीं बटालियन, जनरल रिज़र्व इंजीनियर फ़ोर्स की 62 आरसीसी, अरुणाचल प्रदेश पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवक मदद कर रहे हैं।मुश्किल इलाकों में खोज अभियान जारी है। आर्मी कैंप और दूसरे बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है ।

इस बीच, आप्पार सुबनसिरी ज़िले के नाचो में ज़बरदस्त भूस्खलन के कारण मारे गए सभी चार लोगों के शवों को निकल लिया गया जबकि एक शख्स को सुरक्षित बचाया गया है, उसको ईटानगर अस्पताल भेजा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों के शव बरामद हुए हैं, उनकी पहचान टाडू बाकी, ताजी राय और बाबुल अली, मारकोस बासुमतारी के रूप में हुई है।

सुरक्षित निकाले गए शख्स की पहचान सोनार बासुमतारी के रूप में की गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

पिंक टिकट’ मुफ्त यात्रा 31 अगस्त तक बढ़ी, 1 सितंबर से ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ होगा अनिवार्य

Exit mobile version