Home देश भगवान श्री नर-नारायण पहुंचे माता मूर्ति मंदिर, नर नारायण जयंती पर बद्रीनाथ...

भगवान श्री नर-नारायण पहुंचे माता मूर्ति मंदिर, नर नारायण जयंती पर बद्रीनाथ धाम मे विशेष पूजा

0

बदरीनाथ, 16 अगस्त : श्री बदरीनाथ धाम में रविवार श्रावण मास शुक्ल पक्ष षष्ठी के अवसर पर भगवान नर-नारायण जन्मोत्सव पर्व उल्लासपूर्वक शुरू हो गया है। भगवान नर नारायण जी का जन्म जयंती पर्व दो दिन तक मनाया जायेगा। आज प्रातः को श्री नर नारायण जी के जन्म जयंती के पावन पर्व पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की उपस्थिति में रावल अमरनाथ नंबूदरी ने श्री नारायण की उत्सव मूर्ति को देवडोली में रखकर माता मूर्ति मंदिर की ओर प्रस्थान करवाया। देवडोली भब्य रूप से समारोह पूर्वक माता मूर्ति मंदिर पहुंची तथा माता मूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भगवान नर नारायण की डोली के माता मूर्ति पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किये तथा भगवान नर नारायण की पूजा अर्चना एवं अभिषेक किया दिन के भोग के पश्चात शायंकाल को भगवान नरनारायण श्री बदरीनाथ धाम वापस आ गये। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि भगवान नर नारायण की डोली के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन माता मूर्ति मंदिर पहुंचे जहां आईटीबीपी केंप के निकट महिला मंगल दल माणा ने भगवान नर-नारायण की डोली का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी तथा धर्माधिकारी वेदपाठियों, पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की ।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सतयुग से ही नर और नारायण श्री बदरीनाथ धाम में तपस्यारत है। उन्हें विष्णु स्वरूप माना जाता प्रत्येक वर्ष नर-नारायण जयंती का पर्व श्री बदरीनाथ धाम में विशेष श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ के अनुसार कि कल सोमवार प्रातः को भगवान नरनारायण भगवान बदरीविशाल के जन्म स्थल लीला ढूंगी पहुंचेंगे।धार्मिक परंपराओं एवं विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना तथा अभिषेक संपन्न होगा इससे पहले भगवान नर नारायण बामणी गांव सहित बदरीनाथ धाम का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। जयंती अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के अलावा पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, प्रधान पीतांबर मोल्फा,धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रवीन्द्र भट्ट, वेदपाठी वाणी विलास डिमरी सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी संदीप कपरुवाण, माता मूर्ति मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, जगमोहन बर्त्वाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, राकेश झिंक्वाण, योगंबर नेगी, विकास सनवाल सहित आईटीबीपी, पुलिस के जवान तीर्थ पुरोहित एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

डिग्री के साथ अनुशासन, आचरण और जिम्मेदारी भी जरूरी : उपराष्ट्रपति

Exit mobile version