Home विश्व समाचार बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान 23-24 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर...

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान 23-24 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर आ सकते हैं भारत

0

ढाका, 16 अगस्त : बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत सरकार के निमंत्रण पर आगामी 23-24 अगस्त को दो दिवसीय भारत दौरा कर सकते हैं।

बांग्लादेश प्रधानमंत्री कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तारिक रहमान के दिल्ली दौरे का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है। हालांकि, रहमान 22 अगस्त की शाम अथवा 23 अगस्त की सुबह विशेष विमान से दिल्ली पहुंचेंगे, इसे लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि भारत और बांग्लादेश की सरकारों की ओर से आगामी 17 या 18 अगस्त को तारिक रहमान की दिल्ली यात्रा कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान के साथ पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान, पुत्री जायमा रहमान सहित सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के शामिल होने की संभावना है। बतौर प्रधानमंत्री यह तारिक रहमान की पहली भारत यात्रा होगी। इसे दोनों पड़ोसी देशों के संबंधों में एक ऐतिहासिक क्षण के रूप में देखा जा सकता है।

यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ तारिक रहमान की महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना है। इसके अलावा राजकीय डिनर का भी आयोजन प्रस्तावित है। दोनों देशों के प्रधानमंत्री बैठक में व्यापार, कनेक्टिविटी, बिजली एवं ऊर्जा तथा क्षेत्रीय सुरक्षा सहित विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। यात्रा के कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस संबंध में प्रधानमंत्री के उप-प्रेस सचिव मोहम्मद सुजाउद्दौला सुजन महमूद ने पत्रकारों से कहा कि दुनिया के विभिन्न देशों के साथ बांग्लादेश के कूटनीतिक संबंध एक सामान्य प्रक्रिया है। इसी के तहत प्रधानमंत्री रहमान विभिन्न देशों की यात्रा करेंगे और यही कूटनीति का हिस्सा है।

गत 10 अगस्त को ढाका में नियुक्त भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात कर उनकी भारत यात्रा के संबंध में चर्चा की थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
खेल

महिला हॉकी विश्व कप : भारत ने चीन को दी कड़ी टक्कर, पूल डी के मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेला

Exit mobile version