Homeराज्ययुवाओं के पुरुषार्थ और नवाचार से ही बनेगा ‘विकसित भारत’ : तारकिशोर...

युवाओं के पुरुषार्थ और नवाचार से ही बनेगा ‘विकसित भारत’ : तारकिशोर प्रसाद

कटिहार, 16 अगस्त : कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि देश के युवाओं के पुरुषार्थ, नवाचार और कड़ी मेहनत के बल पर ही ‘विकसित भारत’ का संकल्प साकार होगा। तकनीक और कौशल के इस दौर में युवा उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) के जरिए न केवल खुद आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश कर रहा है प्रगति:

सभागार में उपस्थित छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और कॉलेज कर्मियों को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर है। राष्ट्र निर्माण और देश की तरक्की की सबसे बड़ी जिम्मेदारी आज के नौजवानों के कंधों पर है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी सकारात्मक सोच और लगन से देश को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान:

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रंजना कुमारी ने की। इस गरिमामय समारोह के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कॉलेज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments