Home विश्व समाचार यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, 822 ड्रोन मार गिराने का...

यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, 822 ड्रोन मार गिराने का मॉस्को का दावा

0

मॉस्को/कीव, 16 अगस्त : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में रविवार को हवाई हमलों का सिलसिला और तेज हो गया। यूक्रेन ने रूस पर अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक को अंजाम दिया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने रातभर में 822 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए। हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत की खबर है।

मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव के अनुसार, पोडोल्स्क इलाके में हुए ड्रोन हमले में 83 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में पोडोल्स्क स्थित ऑनलाइन रिटेल कंपनी वाइल्डबेरीज के एक गोदाम से धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। हालांकि, हमले से हुए नुकसान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में एक बस को भी ड्रोन से निशाना बनाए जाने की खबर है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई। यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रोस्तोव क्षेत्र में मिसाइल ईंधन से जुड़ी एक सुविधा को भी निशाना बनाया।

उधर, रूस ने भी रातभर यूक्रेन के कई इलाकों पर हवाई हमले किए। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, एक स्टील प्लांट पर हुए हमले में कम से कम दो लोगों की मौत और 14 लोग घायल हुए। हमले से बिजली उत्पादन और ब्लास्ट फर्नेस से जुड़े संयंत्रों को नुकसान पहुंचा और उत्पादन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।

कीव में रूसी मिसाइल हमलों के कारण कम से कम दो जिलों में आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, राजधानी में तीन लोग घायल हुए, जबकि कीव क्षेत्र में ड्रोन हमलों में एक बच्चे समेत तीन अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

मणिकर्ण घाटी में पार्वती नदी के बीच फंसे तीन पर्यटक, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

Exit mobile version