Home देश अभिनेत्री कुनिका पहुंचीं जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, छात्रों के समर्थन में उठाई...

अभिनेत्री कुनिका पहुंचीं जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, छात्रों के समर्थन में उठाई शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग

0

रांची, 16 अगस्त : झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे जेपीएसएसी-जेएसएससी छात्र आंदोलन को समर्थन देने मुंबई से अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता कुनिका सदानंद रविवार को रांची पहुंचीं। उन्होंने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की और उनकी मांगों को सुना।

मौके पर कुनिका सदानंद ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। विद्यार्थियों को पढ़ाई का बेहतर माहौल और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड और दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलनों की परिस्थितियां अलग हैं। दिल्ली में पेपर लीक का मामला सामने आया था, जबकि झारखंड में छात्र मुख्य रूप से नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी परीक्षा में गड़बड़ी या नकल से संबंधित आरोप सामने आए हैं तो सरकार को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

कुनिका सदानंद ने जांच एजेंसी को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि छात्र यदि मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, तो व्यक्तिगत रूप से उनका मानना है कि सरकार को इस मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए जांच करवानी चाहिए। इससे पूरे मामले की निष्पक्षता को लेकर छात्रों के बीच विश्वास पैदा हो सकता है।

सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी आंदोलन में लंबे समय तक रहना नहीं चाहते। उनकी प्राथमिकता पढ़ाई करना और अपने भविष्य की तैयारी करना है। सरकार और छात्रों के बीच संवाद के जरिए जल्द समाधान निकाला जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थी वापस अपनी पढ़ाई पर लौट सकें। कुनिका सदानंद ने कहा कि राज्य में शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

भारतीय व्यापार महोत्सव ने रचा इतिहास, 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के व्यापारिक अवसर सृजित

Exit mobile version