Home राज्य बिहार बिहार में लखीसराय जिले के अशोकधाम शिव मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं...

बिहार में लखीसराय जिले के अशोकधाम शिव मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत

0

पटना, 17 अगस्त : बिहार में लखीसराय जिले के अशोकधाम शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर आज हुई भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है। प्रशासन ने अभी तक निश्चित आंकड़ा जारी नहीं किया है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने खबर लिखे जाते समय तक मीडिया से लगभग सात श्रद्धालुओं की मौत हो जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कई श्रद्धालु घायल हैं। बताया गया कि मृतकों में सभी महिलाएं हैं।

बताया गया है कि करीब 55 हजार श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए यहां पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई श्रद्धालु एक-दूसरे के नीचे दब गए। प्रशासन की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी तक जिन मृतकों की पहचान हुई है उनमें मधुबाला देवी (पति निरंजन कुमार सिंह, बडाहिया), मनमाला देवी (पति निरंजन कुमार, बडहिया), रिंकू देवी (पति नीरज यादव, सफिया सराय मुंगेर), हेमलता देवी (पति सुरेंद्र यादव प्रतापपुर हलसी लखीसराय) हैं।

घायलों में सात महिला शामिल हैं, जिनमें मौसम कुमारी (पिता ललन राम लक्ष्मीपुर), मुस्कान कुमारी (ललन राम, विद्यापीठ चौक), ममता देवी (पति धारो यादव, चननिया लखीसराय), विमला देवी (पति विनोद राम, मोकामा,) रीना कुमारी (पति राजेश सिंह, बभंगामा लखीसराय), शिवानी कुमारी (पिता रामेश्वर राम, फरीदाबाद लखीसराय), कबीला देवी (बाढ़) हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित एवं त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 6:30 की घटना है। यह घटना अशोक धाम स्टेशन से मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुई। यहां रात को बिजली का पोल (खंभा) गिर गया था। 17 अगस्त की सुबह जब मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचे तो किसी ने बिजली के पोल में करंट की अफवाह किसी ने फैला दी। इससे भगदड़ मच गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

सावन के तीसरे सोमवार पर लोधेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा महादेवा मंदिर

Exit mobile version