Home क्राइम न्यूज़ चुराचांदपुर में 4.7 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

चुराचांदपुर में 4.7 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

0

चुराचांदपुर (मणिपुर), 17 अगस्त : असम राइफल्स ने चुराचांदपुर लेडी पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में चुराचांदपुर जिले के एक संदिग्ध घर में तलाशी अभियान चलाया।

असम राइफल्स के अधिकारियों ने आज बताया कि अभियान के दौरान 197 साबुनदानी में छिपाकर रखी गई करीब 2.364 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 4.7 करोड़ रुपये बताई गई है। असम राइफल्स के सूत्रों ने बताया है कि यह अभियान बीते 14 अगस्त को चलाया गया था। हालांकि, इसका खुलासा आज किया गया है।

कार्रवाई के दौरान कांग्पोकपी जिले के लेइकोट गांव निवासी पाओटिन मांग थाउथांग की पत्नी नेमेइहोल थाउथांग को भी गिरफ्तार किया गया। जब्त मादक पदार्थ और गिरफ्तार संदिग्ध को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अवैध मादक पदार्थ नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
विश्व समाचार

नेपाल : प्राकृतिक आपदा से चार दिनों में रोल्पा और जाजरकोट जिले में 21 लोगों की मौत

Exit mobile version