Homeराज्यनिःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लोंगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लोंगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

नालंदा, बिहारशरीफ 17 अगस्त : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा की ओर से सोमवार को विस्तारित भवन, श्रम कल्याण केंद्र मैदान में साप्ताहिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में शहर के प्रख्यात एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें उचित चिकित्सा परामर्श दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य असहाय, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को उनके नजदीक ही निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

शिविर में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चों ने पहुंचकर विभिन्न रोगों की जांच कराई। चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक जांच, सावधानी, खान-पान एवं उपचार से संबंधित सलाह दी। शिविर में आने वाले लाभार्थियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नियमित रूप से आयोजित होने वाला यह शिविर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है।

शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी ने 45 लोगों की जांच की। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह ने 40 मरीजों की आंखों से संबंधित समस्याओं की जांच की। हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. शंभू कुमार ने 30 लोगों को चिकित्सा परामर्श दिया। वहीं फिजिशियन डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. इंद्रजीत कुमार एवं डॉ. अखिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से 60 लोगों की स्वास्थ्य जांच की।इसके अलावा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. उदय देव रंजन ने 25 मरीजों की दांत एवं मुंह से संबंधित समस्याओं की जांच की।

फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम ने 25 लोगों को फिजियोथैरेपी एवं शारीरिक समस्याओं से संबंधित आवश्यक सलाह दी। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार एवं डॉ. रितेश कुमार ने भी मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। शिविर में 35 लोगों की मधुमेह की जांच भी की गई।

शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. श्याम बिहारी, डॉ. शंभू कुमार, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. इंद्रजीत कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. अभिनव कुमार सिंह, डॉ. गौतम कुमार, डॉ. रितेश कुमार, डॉ. उदय देव रंजन एवं डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम शामिल रहे। सभी चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों और उपचार के बारे में जानकारी दी।

रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने मरीजों के पंजीकरण, कतार प्रबंधन, चिकित्सकों तक मरीजों को पहुंचाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग किया। उनकी सेवा भावना और समर्पण से शिविर का संचालन व्यवस्थित तरीके से हुआ।

रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से बताया गया कि जरूरतमंद लोगों को नियमित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह साप्ताहिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आगे भी जारी रहेगा। प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments