Home देश प्रधानमंत्री ने लखीसराय हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख मुआवजे...

प्रधानमंत्री ने लखीसराय हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख मुआवजे का ऐलान किया

0

नई दिल्ली, 17 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में लखीसराय जिले के अशोकधाम शिव मंदिर में हुए हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्रा कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पोस्ट में बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

पीएमओ ने कहा, “प्रधानमंत्री ने बिहार के लखीसराय में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतकों के निकटतन परिजन के लिए पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की घोषणा की है।”

इससे पहले प्रधानमंत्री ने लखीसराय में हुई दर्दनाक घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार के लखीसराय में भगदड़ से हुई मौतों से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

मुख्यमंत्री ने ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान’ का किया शुभारंभ,सर्वश्रेष्ठ वार्डों को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

Exit mobile version