Home क्राइम न्यूज़ आभूषण प्रतिष्ठान से 14 लाख की चांदी चोरी

आभूषण प्रतिष्ठान से 14 लाख की चांदी चोरी

0

भागलपुर, 17 अगस्त : जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड स्थित ‘जय श्री श्याम ज्वेलर्स’ में बीते देर रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान का वेंटिलेशन तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखे करीब 13 से 14 लाख रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात समेटकर रफूचक्कर हो गए।

पीड़ित आभूषण कारोबारी की दुकान में तीन साल के भीतर यह दूसरी बड़ी चोरी है। दुकान मालिक सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि रात में मकान मालिक ने उन्हें दुकान के पास कुछ संदिग्ध लोगों के मंडराने की सूचना दी थी।

सूचना मिलते ही जब वे आनन-फानन में मौके पर पहुंचे, तो दुकान के शटर के पास एक युवक बैठा दिखाई दिया। वह युवक सुरेंद्र वर्मा को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घटना का खुलासा सुबह उस वक्त हुआ जब दुकानदार प्रतिष्ठान खोलने पहुंचे। दुकान के मुख्य ताले पर हथौड़ी से वार किए जाने के गहरे निशान थे। चाबी से ताला नहीं खुलने के कारण चाबी बनाने वाले कारीगर को बुलाकर जबरन ताला खुलवाया गया। जैसे ही शटर उठाया गया, अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। तिजोरी और रैक में रखे चांदी के सारे जेवरात गायब थे। वारदात की जानकारी मिलते ही तिलकामांझी थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वर्ष 2023 में भी उनकी इसी दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था। पुलिस फिलहाल दुकान और हटिया रोड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार

आस्था, इतिहास और रहस्य का अनोखा संगम, सुलतानगंज का प्राचीन अजगैबीनाथ धाम

Exit mobile version