Home क्राइम न्यूज़ जेपीएससी इंटरव्यू मैनेज के नाम पर 40 लाख की वसूली के आरोप...

जेपीएससी इंटरव्यू मैनेज के नाम पर 40 लाख की वसूली के आरोप में अजीता भट्टाचार्य का पीए बीएन राम गिरफ्तार

0

रांची, 17 अगस्त : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने जेपीएससी की तत्कालीन सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य के निजी सहायक (पीए ) बीएन राम को गिरफ्तार किया गया है। उन पर जेपीएससी के साक्षात्कार में अभ्यर्थियों को मैनेज कराने के नाम पर करीब 40 लाख रुपये की वसूली करने का आरोप है।

जांच एजेंसी को आशंका है कि साक्षात्कार में अंक बढ़वाने और चयन सुनिश्चित कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से बड़ी रकम की मांग की गई थी। इसी मामले में बीएन राम की भूमिका की जांच की जा रही थी। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

वहीं, जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते से भी सीआईडी ने लगातार दो दिनों तक पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। जेपीएससी में कथित गड़बड़ी, साक्ष्य से छेड़छाड़ और परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने से जुड़े मामलों में सीआईडी पहले से ही जांच कर रही है।

बीएन राम की गिरफ्तारी और एल खियांग्ते को जेल भेजे जाने के बाद जेपीएससी मामले की जांच में एक और अहम कड़ी जुड़ गई है। अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इंटरव्यू मैनेज करने के नाम पर कथित तौर पर 40 लाख रुपये की रकम की वसूली कैसे और किन लोगों तक पहुंची। साथ ही इस पूरे नेटवर्क में जेपीएससी के तत्कालीन पदाधिकारियों और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
झारखंड

धनबाद पुलिस की मुहिम, 35 लाख लोगों को बचाएगी साइबर ठगी से

Exit mobile version