Homeराज्यझारखंडजेएसएससी कार्यालय में सीआईडी की छापेमारी, पूछताछ जारी

जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी की छापेमारी, पूछताछ जारी

रांची, 17 अगस्त : नियुक्ति घोटाले में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) कार्यालय में सीआईडी की छापेमारी चल रही है। सीआईडी ने यह कार्रवाई नियुक्ति घोटाले में अब तक की जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर की है। जानकारी के अनुसार सचिव सुधीर गुप्ता सहित जेएसएससी के सदस्यों से पूछताछ चल रही है। इतना ही नहीं सुधीर गुप्ता के घर पर भी छापेमारी चल रही है।

दरअसल जेपीएससी में नियुक्ति घोटाले में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा कर्मचारी चयन आयोग में भी नियुक्तियों के दौरान पैसों के लेनदेन की बात स्वीकार किया गया था। इसके अलावा परीक्षा में हुई गड़बड़ी से संबंधित दूसरे मुद्दों की भी जानकारी दी थी। गिरफ्तार अभियुक्तों ने कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित विभिन्न पदों के लिए हुई नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी की बात स्वीकार की थी।

उल्लेखनीय है कि जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर घोटाले की बातें सामने आ रही है। अभय तिवारी नामक सख्श ने दोनों संस्थानों के अधिकारियों और परीक्षा लेने वाली एजेंसी से सांठगांठ कर लाखों रुपये लेकर सीटें बेच दी हैं। अभय तिवारी समेत 20 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। जेपीएसससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते को भी सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया है।

जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में भ्रष्टाचार को लेकर झारखंड के छात्र आंदोलन कर रहे हैं। झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने इस आंदोलन को समर्थन दिया है। छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री का आवास घेरने की चेतावनी दी है। इससे पहले छात्र विधानसभा का घेराव कर चुके हैं। कई छात्र पिछले 24 दिनों से अनशन पर है। छात्रों का आंदोलन सरकार के लिए परेशानी बनती जा रही है।

छात्र अब सीआईडी की कार्रवाई पर भी सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि इसी सीआईडी ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा की जांच की थी। सीआईडी ने अपनी रिपोर्ट में पेपर लीक होने की बात से इंकार किया था। लेकिन अब यह बात सामने आ रही है कि जेएसएसी-सीजीएल परीक्षा का भी पेपर लीक हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments