Homeविश्व समाचारदक्षिणी लेबनान में इजराइली झंडे लगाना यूएन प्रस्ताव का उल्लंघन: यूनिफिल

दक्षिणी लेबनान में इजराइली झंडे लगाना यूएन प्रस्ताव का उल्लंघन: यूनिफिल

बेरूत, 17 अगस्त : दक्षिणी लेबनान की मुख्य तटीय सड़क पर इजराइली झंडे लगाए जाने को संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन ‘संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल’ (यूनिफिल) ने सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन बताया है। यूनिफिल ने सोमवार को सभी पक्षों से ऐसी “उकसावे वाली कार्रवाइयों” से बचने की अपील की।

इजराइली सेना ने इस साल की शुरुआत में हिजबुल्लाह के साथ संघर्ष के दौरान दक्षिणी लेबनान के एक बड़े हिस्से में प्रवेश किया था। इसके बाद उसने एक कथित सुरक्षा क्षेत्र बनाया, जिसका उद्देश्य ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के हमलों से उत्तरी इजराइल को सुरक्षित रखना बताया गया है।

रविवार को इजराइली चैनल 12 के पत्रकार अमित सेगल ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें दक्षिणी लेबनान की नाकूरा-टायर तटीय सड़क पर कई इजराइली झंडे लगे दिखाई दे रहे हैं। यह सड़क दक्षिणी लेबनान की प्रमुख परिवहन मार्गों में से एक है और संयुक्त राष्ट्र की अंतरिम शांति सेना यूनिफिल भी इसका इस्तेमाल करती है।

वीडियो में झंडे सड़क के किनारे लगे दिखाई दिए और माना जा रहा है कि इसे एक सैन्य वाहन से रिकॉर्ड किया गया था।

यूनिफिल ने सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने और ऐसी गतिविधियों से बचने को कहा है, जो क्षेत्र में तनाव बढ़ा सकती हैं। दक्षिणी लेबनान में इजरायइली सैन्य मौजूदगी और हिजबुल्लाह के साथ जारी तनाव के बीच यह घटनाक्रम क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए नई चुनौती माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments