Home खेल विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पीवी सिंधु के बाद ट्रीसा-गायत्री और अर्जुन-हरिहरन भी...

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पीवी सिंधु के बाद ट्रीसा-गायत्री और अर्जुन-हरिहरन भी दूसरे दौर में

0

नई दिल्ली, 17 अगस्त : भारत की ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी तथा एमआर अर्जुन और हरिहरन अम्साकरुणन की पुरुष युगल जोड़ी ने सोमवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दौर में जगह बना ली।

ट्रीसा और गायत्री ने महिला युगल के राउंड ऑफ 64 मुकाबले में स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिगेज को सीधे गेम में 21-9, 21-13 से हराया। भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और दोनों गेम आसानी से अपने नाम किए। अब राउंड ऑफ 32 में 16वीं वरीय अमेरिकी जोड़ी लॉरेन लैम और एलिसन क्विन ली से ट्रीसा-गायत्री का सामना होगा।

पुरुष युगल में 15वीं वरीयता प्राप्त एमआर अर्जुन और हरिहरन अम्साकरुणन ने भी अगले दौर में प्रवेश किया। भारतीय जोड़ी के खिलाफ आयरलैंड के स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स मुकाबला कर रहे थे, लेकिन आयरिश जोड़ी ने चोट के कारण मुकाबला बीच में छोड़ दिया। उस समय भारतीय जोड़ी 21-16, 6-4 से आगे थी।

अर्जुन और हरिहरन का अगला मुकाबला दक्षिण कोरिया की 15वीं वरीय जोड़ी कांग मिन ह्युक और की डोंग जू से होगा।

सिंधु की भी शानदार शुरुआत

इससे पहले भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने महिला एकल में आयरलैंड की रेचल नोबल को सीधे गेम में 21-7, 21-11 से हराकर राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई थी। घरेलू दर्शकों के समर्थन के बीच सिंधु ने शुरुआत से ही मुकाबले पर नियंत्रण बनाए रखा और महज 27 मिनट में जीत दर्ज की।

सिंधु अब राउंड ऑफ 32 में कनाडा की विश्व नंबर 49 खिलाड़ी वेन यू झांग से भिड़ेंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

कतर में रहने वाले भारतीय अब यूपीआई से जुड़े बैंक खातों में सीधे पैसे भेज सकेंगे

Exit mobile version