Home राज्य बिहार कर अनुपालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले करदाताओं को मिला ‘भामाशाह सम्मान’

कर अनुपालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले करदाताओं को मिला ‘भामाशाह सम्मान’

0

पटना, 17 अगस्त : वाणिज्य-कर विभाग, बिहार सरकार द्वारा कर अनुपालन, राजस्व में योगदान तथा जिम्मेदार व्यावसायिक आचरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘भामाशाह सम्मान समारोह-2026’ का आयोजन कर भवन, पटना में किया गया। समारोह में उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने राज्यस्तरीय कॉरपोरेट श्रेणी एवं पटना जिला स्थित विभिन्न वाणिज्य-कर अंचलों के चयनित नॉन-कॉरपोरेट श्रेणी के करदाताओं को ‘भामाशाह सम्मान’ प्रदान किया।

वर्ष 2026 के लिए विभाग द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर पटना में आयोजित मुख्य समारोह में कॉरपोरेट एवं नॉन-कॉरपोरेट श्रेणी के कुल 51 करदाताओं/व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का चयन किया गया। इनमें राज्यस्तरीय कॉरपोरेट श्रेणी के 6 तथा पटना जिले के विभिन्न वाणिज्य-कर अंचलों से चयनित नॉन-कॉरपोरेट श्रेणी के 45 करदाता शामिल हैं।

वीएटी की कॉरपोरेट श्रेणी में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड तथा जीएसटी की कॉरपोरेट श्रेणी में एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, भारती एयरटेल लिमिटेड एवं सीमेंट लिमिटेड को सम्मानित किया गया।

पटना के विभिन्न अंचलों के सम्मानित करदाता

पटना स्पेशल अंचल: लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, बिहार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया।

पाटलिपुत्र अंचल: गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड, इफको, बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड।

दानापुर-1 अंचल: मगध ऑटो एजेंसी; मूनस्टोन वेंचर्स एलएलपी, इम्पैक्ट कम्युनिकेशंस।

दानापुर-2 अंचल: रचना कंस्ट्रक्शन कंपनी, कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी, ईटीवी इंनफ्रा प्राेजेक्ट।

गांधी मैदान अंचल: डिजिटल इक्विपमेंट्स, ओरिजिन इलेक्ट्रोमीडिया, आरएस इंटरप्राईसेस।

पटना सेंट्रल-1 अंचल: एकलव्य एचएसजी डीकेवाई जेवी, अलंकार ज्वेलर्स, बजरंग स्क्रीन ओ ग्राफिक। सहित अन्य करदाताओं काे सम्मानित किया गया।

राज्य के अन्य जिलों के विभिन्न वाणिज्य-कर अंचलों में चयनित कुल 132 करदाताओं को 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संबंधित जिलों के मुख्य झंडोत्तोलन मंच से ‘भामाशाह सम्मान’ प्रदान किया गया। इस प्रकार, भामाशाह सम्मान को राज्यव्यापी स्वरूप देते हुए कुल 183 करदाताओं को सम्मानित किया गया। इनमें 17 अगस्त को पटना में आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित 51 करदाता तथा 15 अगस्त को विभिन्न जिलों में सम्मानित 132 करदाता शामिल हैं।

समारोह में राज्य कर आयुक्त सह सचिव, वाणिज्य-कर विभाग, संजय कुमार सिंह एवं दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक सहित वाणिज्य-कर विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं सम्मानित करदाता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार

कैलाशपुरी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Exit mobile version