Home राज्य बिहार नौकरी एवं रोजगार के क्षेत्र में एनडीए सरकार लगातार उठा रही ठोस...

नौकरी एवं रोजगार के क्षेत्र में एनडीए सरकार लगातार उठा रही ठोस कदम: श्रवण कुमार

0

पटना, 17 अगस्त : जनता दल यूनईटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकाराें से बात करते हुए बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने लखीसराय के अशोक धाम में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है, जिससे बिहार सहित पूरा देश मर्माहत है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।

उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। जो भी लोग गलत करते हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

नौकरी और रोजगार के सवाल पर उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। विभिन्न विभागों में लगातार बहाली की प्रक्रिया चल रही है और आगे भी रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार लगातार कदम उठाती रहेगी।

मंत्री ने प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर मुख्य रूप से बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं कार्यक्रम के समन्वय के लिए पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सुमित कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार

पोस्टमार्टम हाउस के पास बायो-मेडिकल कचड़े का अंबार, दुर्गंध से लोग परेशान

Exit mobile version