Home राज्य बिहार स्कूली बच्चों से भरी बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, दो बच्चे...

स्कूली बच्चों से भरी बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, दो बच्चे घायल

0

किशनगंज, 18 अगस्त : ठाकुरगंज-किशनगंज मुख्य पथ पर मंगलवार की सुबह ठाकुरगंज थाना के नीचे वैल्यू प्लस के समीप स्कूली बच्चों से भरी बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बस में सवार बच्चे घबरा गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार की स्थिति उत्पन्न हो गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों की स्थिति की जानकारी ली।जानकारी के अनुसार चामा पब्लिक स्कूल की बस डांगीबस्ती से छह स्कूली बच्चों को लेकर ठाकुरगंज की ओर जा रही थी। महावीर स्थान के समीप से कुछ अन्य बच्चों को भी बस में सवार होना था। इसी दौरान थाना के नीचे वैल्यू प्लस के समीप सामने से आ रहे पिकअप वाहन से बस की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर में बस में सवार कक्षा सात के छात्र रईस, वर्ग और यूकेजी के छात्र मुनव्वर को आंशिक चोटें आईं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों बच्चों को तत्काल ठाकुरगंज अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। इलाज के बाद दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई। बस में सवार अन्य बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली।

वहीं पिकअप वाहन में सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को भी स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से ठाकुरगंज अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद संबंधित कंपनी के अधिकारियों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की व्यवस्था की।दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों के मुख्य पथ पर रहने के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहनों का जायजा लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार

मौत के मुंह से जिंदगी को खींच लाई मां की ममता, सरयू किनारे मिली नवजात

Exit mobile version