Home राज्य बिहार मुख्यमंत्री के हाथों होगा पूर्व सीएम डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का...

मुख्यमंत्री के हाथों होगा पूर्व सीएम डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण , सारी तैयारी पूरी

0

सुपौल, 18 अगस्त : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 अगस्त बुधवार को सुपौल जिला के बलुआ बाजार आएंगे। 11 बजकर 25 मिनट पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जगरनाथ मिश्र के प्रतिमा का अनावरण और माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री 11: 20 बजे छातापुर प्रखंड के बलुआ पंचायत के राजकीयकृत ललित नारायण विद्यालय मंदिर के निकट हेलीपैड पर उतरेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. जगन्नाथ मिश्रा की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्वर्गीय डॉ. मिश्रा के आवास परिसर स्थित समाधि स्थल पर स्थापित प्रतिमा का अनावरण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से 11 बज कर 20 मिनट सुबह में बलुआ बाजार स्थित राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे सरकारी वाहन से स्वर्गीय डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के आवास स्थल के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचने के बाद समाधि स्थल पर आयोजित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पिछले एक सप्ताह से कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों में जुटा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात और अन्य प्रशासनिक इंतजामों को अंतिम रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सुपौल के अलावा सहरसा और मधेपुरा जिले के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएम सम्राट चौधरी के बलुआ बाजार में आगमन को लेकर डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में बलुआ बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में मंगलवार की शाम अधिकारियों की हाई सिक्योरिटी मीटिंग बुलाई गई । मीटिंग की अध्यक्षता डीएम सावन कुमार ने की। मीटिंग में सुपौल जिले के अलावे सहरसा एवं मधेपुरा जिले के अधिकारी एवं जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे । मीटिंग के दौरान डीएम सावन कुमार मीडिया को संबोधित करते कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व डॉ जगरनाथ मिश्र के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में बुधवार को सीएम सम्राट चौधरी का आगमन होने जा रहा है ।

सीएम हेलीकॉप्टर से बुधवार को 11.20 बजे सुबह रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में बने हेलीपैड पर उतरेंगे । इसके बाद वह पूर्व मुख्यमंत्री के आवास स्थल परिसर के समाधि स्थल पर पहुचेंगे । इसके बाद वह पूर्व मुख्यमंत्री के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे और मूर्ति का अनावरण करेंगे ।

ततपश्चात 18 किलोमीटर कोसी मेची लिंक परियोजना का के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे और फिर कोशी मेची लिंक परियोजना के कार्यो का अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे अधिकारियों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री स्व डॉ जगरनाथ मिश्र के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में उनके पुत्र बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास तथा प्रौद्योगिकी मंत्री नितीश मिश्रा मंगलवार को ही अपने पैतृक गांव बलुआ बाजार पहुँच गए हैं । सीएम के आगमन को लेकर बलुआ बाजार में जिला प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि सीएम के कार्यक्रम में किसी प्रकार की चूक एवं बाधा उतपन नहीं हो।

कार्यक्रम स्थल पर सुपौल डीएम सावन कुमार, एसपी सरथ आरएस ,डीडीसी इंद्रवीर कुमार, एसडीएम अभिषेक कुमार, वीरपुर एसडीएम विनय कुमार, वीरपुर डीएसपी सुरेंद्र कुमार, भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ऋषभ कुमार समेत जिले के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहकर तैयारियों का जायजा लेते रहे। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
विश्व समाचार

सोफी एडेनो बनीं स्पेसवॉक करने वाली पहली फ्रांसीसी और दूसरी यूरोपीय महिला अंतरिक्ष यात्री

Exit mobile version