Homeविश्व समाचारयूएई ने ईरान को दिया समुद्री नौवहन पर हमले का जवाब, सभी...

यूएई ने ईरान को दिया समुद्री नौवहन पर हमले का जवाब, सभी तरह के व्यापारिक रिश्ते तोड़े, अमेरिकी तेवर भी कठोर

अबूधाबी/वाशिंगटन, 19 अगस्त : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद बड़ा कदम उठाया है। यूएई ने आज तत्काल प्रभाव से ईरान के साथ सभी तरह के व्यापार, वाणिज्यिक आदान-प्रदान और वित्तीय लेनदेन पर रोक लगा दी। यूएई ने यह कदम क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए बढ़ते खतरों को देखते हुए उठाया है।

यूएई विदेश मंत्रालय के रणनीतिक संचार विभाग की निदेशक अफरा अल हमेली ने इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध अगली सूचना तक लागू रहेंगे। मध्य पूर्व में बढ़ रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही। होर्मुज जलडमरूमध्य अब अमेरिकी क्षेत्र में है।

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, समुद्री नौवहन (जलपरिवहन मार्गदर्शन) निशाना बनाने वाली ईरान की दो बैलिस्टिक मिसाइलें समुद्र में गिरने के बाद, यूएई ने ईरान के साथ सभी गतिविधियों, व्यापारिक लेन-देन और वित्तीय लेन-देन को अगले आदेश तक रोक दिया है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत की कोई योजना नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीमित समुद्री यातायात और एक जहाज पर हमले की सूचना के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला और चालू है।

ट्रंप ने इस जलमार्ग को नया अमेरिकी क्षेत्र बताने वाली एक तस्वीर भी पोस्ट की हैष ईरान ने जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए अपनी शर्तें दोहराई हैं। कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि व्यापक यूएस-ईरान बातचीत फिर से शुरू होने से पहले मध्यस्थ होर्मुज पर ईरान-ओमान के बीच द्विपक्षीय समझौते का इंतजार कर रहे हैं।

यूएई विदेश मंत्रालय के रणनीतिक संचार विभाग की निदेशक अफरा अल हमेली ने कहा कि आर्थिक संबंधों पर ईरान के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। अल हामेली ने क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए बातचीत, सहयोग और क्षेत्रीय एकीकरण के प्रति यूएई की प्रतिबद्धता को दोहराया। अल हामेली ने कहा कि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए ईरान के साथ सभी तरह के व्यापार, कमर्शियल लेन-देन और वित्तीय लेन-देन पर रोक लगा दी गई है। ये उपाय अगले आदेश तक लागू रहेंगे।

इस बीच संयुक्त अरब अमीरात ने देशवासियों से कहा कि वह सिर्फ सरकारी जानकारी पर ही भरोसा करें। देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान से यूएई की ओर छोड़ी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जांच से पता चला है कि मिसाइलें समुद्री नौवहन को निशाना बना रही थीं। एक मिसाइली यूएई की समुद्री सीमा के बाहर समुद्र में गिर गई। दूसरी देश की समुद्री सीमा में गिरी। मंत्रालय ने साफ किया कि इससे कोई असर नहीं पड़ा है। रक्षा मंत्रालय ने संयुक्त अरब अमीरात हाई अलर्ट पर है। देश की सुरक्षा या समुद्री नौवहन को निशाना बनाने वाले किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments