Home राज्य बिहार अगले 24 घंटे में पटना सहित सभी जिलों में छिटपुट बारिश की...

अगले 24 घंटे में पटना सहित सभी जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना

0

पटना, 19 अगस्त : बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में राजधानी पटना समेत राज्य के सभी जिलों में छिटपुट से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जतायी है। इस दौरान राज्य के तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने औरंगाबाद, भभुआ और रोहतास के लिए चेतावनी जारी की है। इन तीन जिलों में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम इलाकों में वज्रपात और गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ इस समय फिरोजपुर, देहरादून, वाराणसी, डेहरी और झारखंड से होते हुए पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है. इस कारण बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को पटना और आसपास के इलाकों में घने बादल छाए रहे और कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश हुई। पटना जिले के दनियावा में 64.6 मिमी, खुसरूपुर में 78.6 मिमी, धनरूआ में 41.8 मिमी, पालीगंज में 40 मिमी और पटना शहर में 6.4 मिमी बारिश हुई। गया जिले के इमामगंज में सबसे ज्यादा 122.4 मिमी, अतरी में 106.2 मिमी, मोहरा में 106.2 मिमी, बांके बाजार में 83.4 मिमी, डोभी में 71.6 मिमी, गुरारू में 49.4 मिमी, आमस में 44 मिमी और शेरघाटी में 43 मिमी बारिश हुई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार

गंडक नदी के भीषण कटाव को लेकर उप मुख्यमंत्री से मिले विधायक सुरेंद्र प्रसाद

Exit mobile version