Homeशिक्षाप्रधानमंत्री के मुफ्त कोचिंग पहल को लेकर शिक्षा मंत्री ने की बैठक

प्रधानमंत्री के मुफ्त कोचिंग पहल को लेकर शिक्षा मंत्री ने की बैठक

नई दिल्ली, 19 अगस्त : केंद्रीय शिक्षा और खाद्य, उपभोक्ता एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की प्रधानमंत्री की पहल को लेकर बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

शिक्षा मंत्री जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य एक मजबूत राष्ट्रीय मंच बनाना है, जिससे देशभर के छात्रों को उच्च-गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और व्यवस्थित तैयारी की सुविधा मिल सके।

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में इस मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था, “कोचिंग कक्षाएं गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों पर बोझ हैं। हम विभिन्न परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराएंगे।’’

बैठक का उद्देश्य देशभर के छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और व्यवस्थित परीक्षा तैयारी की सुविधा पहुंचाने के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म तैयार करना है। इसके माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बिना किसी आर्थिक बाधा के बेहतर अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।

बैठक में अधिकारियों से इस पहल को प्रभावी और व्यापक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा छात्रों की जरूरतों के अनुरूप ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। सरकार का लक्ष्य तकनीक के माध्यम से देश के अधिक से अधिक युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक समान अवसर उपलब्ध कराना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments