Home देश केंद्रीय मंत्रियों को प्रधानमंत्री की सलाह, इंस्टाग्राम पर बढ़ाएं सक्रियता, युवाओं से...

केंद्रीय मंत्रियों को प्रधानमंत्री की सलाह, इंस्टाग्राम पर बढ़ाएं सक्रियता, युवाओं से सीधे संवाद पर जोर

0

नई दिल्ली, 19 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में केंद्रीय मंत्रियों को सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने की सलाह दी है। खासतौर पर इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अधिक मौजूदगी दर्ज कराने और युवाओं से सीधे संवाद स्थापित करने पर जोर दिया।

बैठक में मंत्रियों को केवल ‘एक्स’ तक सीमित न रहते हुए इंस्टाग्राम पर पहुंच बढ़ाने और सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनहित से जुड़े कार्यों को रील्स और अन्य रचनात्मक माध्यमों के जरिए युवाओं तक पहुंचाने की सलाह दी गई।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रियों की सोशल मीडिया सक्रियता को लेकर विस्तृत आकलन पेश किया गया। मंत्रियों को सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियों के आधार पर रैंकिंग दी गई। खास बात यह रही कि मंत्रियों का आकलन केवल एक-दूसरे के मुकाबले नहीं बल्कि सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के शीर्ष नेताओं की सोशल मीडिया पहुंच और प्रभाव के मुकाबले भी किया गया।

यह मूल्यांकन 1 मई से 15 अगस्त 2026 के बीच इंस्टा, एक्स और फेसबुक पर नेताओं की गतिविधियों के आधार पर किया गया। इसमें पोस्ट की संख्या, कुल और औसत एंगेजमेंट, लाइक्स तथा फॉलोअर्स जैसे मानकों को शामिल किया गया।

आकलन में प्रधानमंत्री मोदी पहले स्थान पर रहे।

प्रधानमंत्री मोदी खुद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से संवाद करते रहे हैं। सरकार की कोशिश अब मंत्रियों की डिजिटल मौजूदगी को और प्रभावी बनाकर खासकर युवा वर्ग तक सरकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी पहुंचाने की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

तरुण तेजपाल की सजा बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची गोवा सरकार, उम्रकैद की मांग

Exit mobile version