Home राज्य बिहार सोनपुर में सैन्य सम्मान के साथ हुआ शहीद नवीन सिंह का अंतिम...

सोनपुर में सैन्य सम्मान के साथ हुआ शहीद नवीन सिंह का अंतिम संस्कार

0

सारण, 21 अगस्त : जम्मू-कश्मीर में सीमा पर तैनात सोनपुर प्रखंड के दरियापुर निवासी दिवंगत शिवजी सिंह के पुत्र सेना के जवान नवीन कुमार सिंह का पार्थिव शरीर जैसे ही सोनपुर बाईपास पहुंचा, पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

अंतिम यात्रा के दौरान पूरा इलाका शहीद नवीन सिंह अमर रहें और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पवर्षा कर नम आंखों से अपने वीर जवान को अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता राकेश सिंह ने पार्थिव शरीर पर पुष्पहार अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की सेवा में समर्पित जवान का निधन अत्यंत दुखद है और उनकी सेवा व समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा।

सेना के जवानों और अधिकारियों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ नवीन सिंह को अंतिम सलामी दी। अंतिम यात्रा में विधायक विनय सिंह, सोनपुर डीएसपी सुमित सौर्य, एसडीओ, इंस्पेक्टर दिलीप कुमार, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

परिजनों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर नवीन सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से पत्नी नीतू देवी, पुत्र तरुण, पुत्री तानाया और मां शीला देवी समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इधर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी दूरभाष पर शोकाकुल परिजनों से बात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

राहुल गांधी कानून का सम्मान करें, अराजकता न फैलाएं: रविशंकर प्रसाद

Exit mobile version