Homeदेशराहुल गांधी कानून का सम्मान करें, अराजकता न फैलाएं: रविशंकर प्रसाद

राहुल गांधी कानून का सम्मान करें, अराजकता न फैलाएं: रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली, 21 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी के संसद मार्ग थाने के बाहर किए गए विरोध प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला। भाजपा के मुताबिक जिस मामले को लेकर राहुल गांधी धरना दे रहे हैं, उसकी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही उच्चस्तरीय समिति गठित कर दी है। राहुल गांधी बिना पूर्व अनुमति संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे, जबकि पुलिस पहले स्पष्ट कर चुकी है कि मामले में एफआईआर दर्ज है और जांच जारी है।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि इस मामले में गठित समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश कर रहे हैं। इसके अलावा इसमें दो अन्य न्यायाधीश, सीबीआई के पूर्व निदेशक और एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गोली चली थी या नहीं, यह भी इसी समिति की जांच का विषय है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “क्या राहुल गांधी को कानून के शासन का कोई सम्मान नहीं है? क्या वे अपनी मर्जी से कहीं भी जाकर धरना देंगे और अराजकता फैलाएंगे?”

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर अराजकता की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह बिना अनुमति या पूर्व सूचना के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने राहुल गांधी को जानकारी दी है कि जिस घटना का वह जिक्र कर रहे हैं, उसमें पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले की जांच के लिए एक हाई-पावर्ड कमेटी गठित की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments