Home राज्य बिहार बीएसपीएचसीएल को पावर सेक्टर में उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए मिला ‘”स्किल एक्सिलेंस...

बीएसपीएचसीएल को पावर सेक्टर में उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए मिला ‘”स्किल एक्सिलेंस अवार्ड”

0

पटना. 21 अगस्त : बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) को पावर सेक्टर में इंडक्शन स्किलिंग में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित “स्किल एक्सिलेंस अवार्ड-2026 फॉर पॉवर सेक्टर ” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित वोल्ट (व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण) कार्यक्रम के तहत पीएसएससी की इंडस्ट्री कंसल्टेशन वर्कशॉप में प्रदान किया गया।

अवार्ड मिलने पर ऊर्जा सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बीएसपीएचसीएल, अजय यादव (भा.प्र.से.) ने यहां कहा कि “स्किल एक्सिलेंस अवार्ड-2026 फॉर पावर सेक्टर” बीएसपीएचसीएल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 1,900 तकनीशियनों की इंडक्शन स्किलिंग के माध्यम से हमने कुशल, सुरक्षित और जिम्मेदार तकनीकी मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भविष्य में भी कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए प्रशिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान बीएसपीएचसीएल द्वारा कुशल एवं प्रशिक्षित विद्युत मानव संसाधन तैयार करने तथा नवनियुक्त तकनीकी कर्मियों के लिए प्रभावी और मानकीकृत प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने के प्रयासों को मिली महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहचान है।

अजय यादव ने कहा कि बीएसपीएचसीएल द्वारा पिछले कुछ वर्षों में केंद्रीयकृत रूप से अपने तकनीकी एवं अन्य कर्मियों की दक्षता बढ़ाने के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग, तकनीकी प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, कौशल उन्नयन तथा कार्यस्थल आधारित प्रशिक्षण सहित कई कार्यक्रम संचालित किए गए हैं। बदलती तकनीक और विद्युत क्षेत्र की नई आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों को नवीन तकनीकों, सुरक्षा मानकों, परिचालन प्रक्रियाओं एवं आधुनिक विद्युत प्रणाली के अनुरूप प्रशिक्षित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
क्राइम न्यूज़

बाइक सवार तीन अपराधियों ने दो युवकाें पर बरसाईं गोलियां, पटना रेफर

Exit mobile version