Homeराज्यबिहारविक्रमशिला सेतु पर 29 अगस्त से बदलेगी यातायात व्यवस्था, पहले हटेंगे बेली...

विक्रमशिला सेतु पर 29 अगस्त से बदलेगी यातायात व्यवस्था, पहले हटेंगे बेली ब्रिज, फिर शुरू होगा पुनर्स्थापन कार्य

भागलपुर, 22 अगस्त :भागलपुर और उत्तर बिहार के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों आम लोगों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। इस रूट की लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

सेतु की मरम्मत और क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही इसे बैरिकेडिंग कर पूरी तरह बंद किया जाएगा। पुनर्स्थापन का मुख्य काम शुरू करने से पहले सेतु पर बने चार अस्थायी बेली ब्रिजों को हटाया जाएगा। इसके लिए आगामी 29 अगस्त से प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

अधिकारियों के मुताबिक, एक बेली ब्रिज को सुरक्षित रूप से हटाने और इससे जुड़ी पूरी कवायद में करीब पांच से छह दिन का समय लग सकता है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच इस दौरान बैरिकेडिंग की जाएगी, जिससे सेतु पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

विक्रमशिला सेतु के जिन क्षतिग्रस्त हिस्सों पर फिलहाल बेली ब्रिज की मदद से जैसे-तैसे यातायात को संभाला जा रहा है, प्रशासन की योजना अब उन जगहों पर मजबूत और स्थायी स्टील ब्रिज तैयार करने की है। यही वजह है कि मुख्य पुनर्स्थापन कार्य को रफ्तार देने से पहले इन अस्थायी ढांचों को हटाना अनिवार्य हो गया है। बेली ब्रिज हटते ही सेतु के पूरी तरह कायाकल्प और पुनर्स्थापन का रास्ता साफ हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments