Homeदेशप्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के नवनियुक्त संगठन पदाधिकारियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के नवनियुक्त संगठन पदाधिकारियों को दी बधाई

नई दिल्ली, 22 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा के नवनियुक्त संगठन पदाधिकारियों और संगठन की नई टीम को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि संगठन की बैठकें पार्टी को मजबूत करने और लोगों से जुड़ाव को और गहरा करने के लिए नए विचारों और दृष्टिकोणों का अवसर देती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें पार्टी के सहयोगियों और नई संगठनात्मक टीम के साथ शानदार संवाद का अवसर मिला। उन्होंने संगठन की नई टीम के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम पार्टी को और मजबूत करने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रधानमंत्री का यह संदेश भाजपा की नई राष्ट्रीय संगठनात्मक टीम की मैराथन बैठक के बाद आया है। पार्टी की नई टीम में शामिल पदाधिकारियों के साथ संवाद को संगठनात्मक मजबूती, नए विचारों और जनता के साथ पार्टी के संपर्क को और व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments