Home राज्य Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट! इन...

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट! इन जिलों में बरसेंगे बादल, IMD ने जारी की चेतावनी

0

पटना : बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई है। आज उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है।इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और बक्सर में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। खासकर वज्रपात की स्थिति में खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हुई बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान बिहार के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। खगड़िया में सबसे अधिक 84.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं कैमूर के भभुआ में 58.2 मिमी, दुर्गावती में 49.8 मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 44.8 मिमी, बेगूसराय के बरौनी में 44.4 मिमी और सासाराम में 43.2 मिमी बारिश दर्ज हुई।

इसी दौरान पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज में करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं दर्ज की गईं।

तेज हवा और वज्रपात का भी खतरा

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के साथ बिजली चमकने और मेघगर्जन की भी संभावना है।

तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं

अगले 3 से 4 दिनों के दौरान बिहार के अधिकांश जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि बारिश और बादल छाए रहने के कारण कुछ इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बीच लोगों को सलाह है कि बारिश और वज्रपात के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार

बिहार के सुपौल जिले में मंदिर के पास कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा, पांच की मौत, एक की हालत गंभीर

Exit mobile version