Home राज्य सितंबर में कई ट्रेनों का बदलेगा रूट, यात्रा से पहले जरूर चेक...

सितंबर में कई ट्रेनों का बदलेगा रूट, यात्रा से पहले जरूर चेक करें अपडेट

0

Train Route Change News: सितंबर में रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है। पूर्व रेलवे के मुगमा स्टेशन पर रीमॉडलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

इस दौरान कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग की बजाय वैकल्पिक रूट से संचालित होंगी। प्रभावित ट्रेनों में धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस और शक्तिपुंज एक्सप्रेस शामिल हैं।
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस 24 से 27 सितंबर तक बदले हुए मार्ग से चलेगी। इन दिनों यह ट्रेन धनबाद से गया होते हुए पटना पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस भी 24 से 27 सितंबर तक पटना-गया-धनबाद मार्ग से संचालित की जाएगी।
रूट परिवर्तन का लाभ गया के यात्रियों को भी मिलेगा। इस अवधि में गया स्टेशन से यात्री पटना और धनबाद के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर सकेंगे।

इसके अलावा 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस और 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस का मार्ग भी अस्थायी रूप से बदला गया है। ये ट्रेनें अपने सामान्य रूट के बजाय पतरातू, बरकाकाना, कोडरमा, महेशमुण्डा, मधुपुर और सीतारामपुर होकर चलेंगी।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि सितंबर में यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का रूट और समय जरूर जांच लें, क्योंकि बदले हुए मार्ग के कारण ट्रेनों के परिचालन समय में भी बदलाव हो सकता है। मुगमा स्टेशन पर रीमॉडलिंग कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन फिर से सामान्य मार्ग से शुरू कर दिया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
खेल

अमेरिकी ओपन : अल्कराज-विलियम्स बाहर, मोनफिस-स्वितोलिना सेमीफाइनल में

Exit mobile version