पटना: शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर राजकीय शिक्षक पुरस्कार से चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य, नवाचार और विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को इस सम्मान के लिए चुना गया है। चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है।
शिक्षक दिवस समारोह में इन शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान और उनके कार्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों की पूरी सूची इस प्रकार है:
1. विप्लव कुमार
विशिष्ट शिक्षक, मध्य विद्यालय, अरिहाना, आजमनगर, कटिहार।
2. प्रमिला कुमारी
प्रधानाध्यापिका, सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) +2 एस० एन० लाल उच्च विद्यालय, अघरांव, सन्देश, भोजपुर।
3. राजकुमार प्रसाद गुप्ता
प्रधानाध्यापक, राजकीय मध्य विद्यालय, सलैया, मदनपुर, औरंगाबाद।
4. अपरिजिता कुमारी
प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय, वलीपुर, हरिजन टोली, क्लस्टर मध्य विद्यालय, चिकसी, फुलवारीगंज, पटना।
5. उमाकान्त कुमार
प्रधानाध्यापक, प्रोन्नत मध्य विद्यालय खांडीहारा उर्दू (बालक), बाराहाट, बाँका।
6. पूनिता कुमारी
प्रधान शिक्षिका, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, बलरा, दुसाध टोली, बरौली, गोपालगंज।
7. चंचला तिवारी
प्रधानाध्यापिका, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसाढ़ी, सदर छपरा, सारण।
8. मधु कुमारी
विद्यालय अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय, जयन्ती ग्राम, औता, गोगरी, खगड़िया।
9. निवेदिता कुमारी
विशिष्ट शिक्षिका, नव प्राथमिक विद्यालय, हरिजन टोला, कलगीगंज, कहलगाँव, भागलपुर।
10. मो० नुरुल होदा
प्रधान शिक्षक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शेखवा टोला, आदापुर, पूर्वी चम्पारण।
11. अजय कुमार चन्द्र
प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, उरथरी पोखरिया, पूर्णियाँ पूर्व, पूर्णियाँ।
12. बेबी अर्चना
विशिष्ट शिक्षिका, मध्य विद्यालय कुड़झाड़ी, कुसाकांटा, अररिया।
13. शमा परवीन
प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय, कोइरी टोला, धनुषी, रून्नीसैदपुर, सीतामढ़ी।
14. गुड़ड़ी कुमारी
प्रभारी प्रधानाध्यापिका, मध्य विद्यालय, बहेराडीह, डोभी, गया जी।
15. पुनीता कुमारी
प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय, अंधेरी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा।
16. केशव कुमार
प्रधान शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय, मोहनपुर उर्दू, मुरौल, मुजफ्फरपुर।
17. वीणा दीक्षित
विशिष्ट शिक्षिका, आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, जीरादेई, सिवान।
18. दुर्धोधन बैठा
प्रधानाध्यापक, राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, गढ़वा भोगाडी, मझौलिया, प० चम्पारण।
19. मु० इमाम अली अंसारी
प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, नथुनी अहीर के डेरा, डुमरांव, बक्सर।
20. कमलेश कुमार
प्रधानाध्यापक, सर्वोदय मध्य विद्यालय, नोखा, रोहतास।
21. कुमार प्रशांत
प्रधान शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय, फकीरना, बिरौल, दरभंगा।
22. निकिता भारती
प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय, शाहपुर, नवादा।
23. सौरभ कुमार
विशिष्ट शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बहादुरपुर, अस्थावां, नालंदा।
24. पंकज रंजन
विशिष्ट शिक्षक, रामरतन उच्च विद्यालय, सरई कुर्थी, अरवल।
25. शहजाद अनवर
प्रभारी प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, बेलवा, काशीपुर, किशनगंज।
26. सुमित कुमार
विद्यालय अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय, जरीडीह, भभुआ, कैमूर।
27. किसलय प्रसाद
प्रभारी प्रधानाध्यापक, पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय, नावाडीह, सिलफरी, चकाई, जमुई।
28. मुदित कुमार
प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, शकहरा टोला, बरियारपुर, मुंगेर।
29. आशा वर्मा
विद्यालय अध्यापिका, राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेहू, शेखपुरा।
30. उषा कुमारी
प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय कोठिया कन्या, झंझारपुर, मधुबनी।
31. डॉ० नीलू रानी
प्रधानाध्यापिका, कवेश्वर उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रोता, कुमारखंड, मधेपुरा।
32. राज कुमार
प्रधान शिक्षक, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, नया टोला, मकुना, लखीसराय।
33. पवन कुमार
विद्यालय अध्यापक, कोमेश्वर उच्च विद्यालय, अलीगंज, घोसी, जहानाबाद।
34. साक्षी सरला
प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय, हसनपुर दक्षिणी, मुसहर टोला, महनार, वैशाली।
35. नरेश कुमार निराला
विशिष्ट शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय, केवला, छातापुर, सुपौल।
36. राम नरेश राम
प्रधान शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय, भवानीडोह, तारियानी, शिवहर।
37. प्रभा कुमारी
विद्यालय अध्यापिका, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटरा माला, दंडारी, बेगूसराय।
38. राकेश कुमार
विशिष्ट शिक्षक, प्राथमिक कन्या विद्यालय, लक्ष्मीपुर, रोसड़ा, समस्तीपुर।
पत्र का मुख्य विवरण
शिक्षा विभाग, बिहार सरकार (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) द्वारा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, 2026 के लिए इन शिक्षकों/शिक्षिकाओं का चयन किया गया है। 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस के मौके पर चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। चयनित शिक्षकों से 05.09.2026 को पूर्वाह्न 08:00 बजे तक श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में उपस्थित होकर पुरस्कार ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है।







