Homeराज्यPrashant Kishor: पीके को विधानसभा की पर्यटन उद्योग समिति में मिली जगह,...

Prashant Kishor: पीके को विधानसभा की पर्यटन उद्योग समिति में मिली जगह, जानें कौन-कौन हैं सदस्य

पटना: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर को बिहार विधानसभा की पर्यटन उद्योग संबंधी समिति का सदस्य बनाया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

प्रशांत किशोर को चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए समिति में शामिल किया गया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष की करीब सात महीने की अवधि अभी बाकी है। जदयू विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह इस समिति के सभापति हैं।

पीके के शामिल होने के बाद समिति में कुल 10 सदस्य हो गए हैं। समिति में विभिन्न दलों के विधायकों को शामिल किया गया है।

पर्यटन उद्योग समिति में कौन-कौन सदस्य ?

मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह- सभापति

प्रशांत किशोर

सुनील कुमार पिंटू

अनिल सिंह

वीरेंद्र कुमार

संजय सिंह

वशिष्ठ सिंह

रामानंद मंडल

बबलू कुमार

गौतम कृष्ण

क्या है पर्यटन उद्योग समिति का काम ?

बिहार विधानसभा की पर्यटन उद्योग संबंधी समिति का मुख्य उद्देश्य राज्य में पर्यटन क्षेत्र के विकास और उससे जुड़े उद्योगों की समीक्षा करना है। समिति संबंधित विभागों के कामकाज की भी समीक्षा करती है।

इसके अलावा समिति पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और उसे बेहतर बनाने के लिए सरकार को सुझाव दे सकती है। समिति अपनी समीक्षा और सुझावों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर विधानसभा में पेश करती है।

प्रशांत किशोर के समिति में शामिल होने से पर्यटन से जुड़े मुद्दों पर उनके सुझाव और क्षेत्र के विकास से संबंधित उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है। अब समिति राज्य में पर्यटन की संभावनाओं, उससे जुड़े उद्योगों और विकास योजनाओं की समीक्षा करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments