पटना : जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि जन्माष्टमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, आस्था, शांति और सद्भाव लेकर आए। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हर परिवार में सुख-समृद्धि रहे और प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ, प्रसन्न एवं सुरक्षित रहे।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और मानवता के मार्ग पर चलते हुए समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनकी शिक्षाएं और विचार आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेशवासियों से जन्माष्टमी का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी मिलकर एक स्वस्थ, समृद्ध, शांतिपूर्ण और सशक्त बिहार के निर्माण का संकल्प लें।







